फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कस्तूरबा की छात्राएं राज्य स्तर पर दिखाएंगी दमखम

Thu, 09 Jul 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भेटुआ में जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे ​शिक्षक व अन्य।  -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को पहली बार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिला स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी अगस्त में मंडल स्तरीय और सितंबर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए जनपद स्तरीय आयोजन से पहले भेंटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण एवं चयन शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद अमेठी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी, जिसमें विभिन्न खेलों में छात्राओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग भी खुलेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। कार्यक्रम की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर देने के साथ उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें