फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज नहीं आएगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घने कोहरे और धुंध से रेल संचालन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं हो सका। कई प्रमुख ट्रेनें तय समय से घंटों विलंब से गौरीगंज स्टेशन पहुंचीं। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय 01:06 बजे के स्थान पर तीन घंटे विलंब से 04:06 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे प्रतापगढ़ दिशा में जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और डाउन पंजाब मेल भी देरी से आईं।



गौरीगंज, जायस और अमेठी स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली व अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। शुक्रवार को इस ट्रेन के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें