फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 31 जुलाई से निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Tue, 30 Jul 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त रहेगी। रेलवे ने रोजा जंक्शन पर मरम्मत कार्य के लिए जारी ब्लॉक के बाद ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया है। ट्रेन निरस्त होने से दिल्ली के यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। पहले से बर्थ आरक्षित कराने वाले यात्रियों को टिकट निरस्त करवाने के साथ ही नए टिकट की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से जिले के अमेठी, गौरीगंज व जायस स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली सहित अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। वहीं, दैनिक यात्री भी शाम को लखनऊ व रायबरेली जाते हैं। इन यात्रियों को आगामी 31 जुलाई से पांच अगस्त तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोजा जंक्शन में मरम्मत कार्य के लिए जारी ब्लॉक के बाद रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 31 जुलाई से चार अगस्त व दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को एक अगस्त से छह अगस्त तक निरस्त कर दिया है।
विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद पहले से टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को आरक्षित टिकट निरस्त करवाकर दूसरे तिथि का टिकट बुक करवाना पड़ रहा है। निरस्तीकरण अवधि में दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की सूचना का प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक यात्री अपना टिकट निरस्त करवा सकते हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के बाद भी यात्रियों को पद्मावत सहित दिल्ली के लिए संचालित अन्य ट्रेनों से परिवहन की सुविधा मिलेगी। यात्री अन्य ट्रेनों से अपना टिकट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें