फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी की सरिया सहित चार गिरफ्तार

Tue, 30 Jul 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निर्माणाधीन मकानों से लोहे की सरिया चोरी करने वाले चार शातिर चोर रविवार रात गौरीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सरिया बरामद की है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलीपुर खुर्दवा निवासी सचिन व पिंटू, पचेहरी निवासी राकेश व सैंठा मार्ग निवासी कबाड़ी हरि सिंह के रूप हुई। पूछताछ में तीनों ने मो. नजर के मकान से सरिया चोरी करने के साथ ही 15 जून को रेलवे स्टेशन रोड के पास से एक साइकिल व ग्राम सैदपुर में एक मकान से इन्वर्टर, बैटरी व सबमर्सिबल पंप चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी का सामान कबाड़ी हरि सिंह की दुकान में बेचते थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर चारों का चालान कोर्ट भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें