फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 11 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Sun, 10 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से पहुंची। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विषय में कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन



दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11.41 बजे के बजाए शनिवार सुबह 11.25 बजे गौरीगंज पहुंची। इससे इस ट्रेन से वाराणसी की यात्रा करने वालों को परेशानी हुई। मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी शनिवार को डेढ़ घंटे की देरी से 04:07 बजे गौरीगंज पहुंची। इसके अतिरिक्त डाउन में वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।

वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ से शनिवार को आरक्षण व साधारण कोच में यात्रा करने वाले लोगों को सर्वाधिक परेशानी उठानी पड़ी। वाराणसी से रवाना होने के समय तक ट्रेन के नहीं पहुंचने से कोई इसकी वापसी का समय नहीं बता पा रहा था। यात्री कभी स्टेशन मास्टर तो कभी इंटरनेट से जानकारी लेने की कोशिश में लगे रहे। रग्घूपुर गांव निवासी रजत ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विलंब से यह समझ नहीं आ रहा है कि घर जाएं या प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करें। यही हाल अन्य यात्रियों का रहा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार की रात गौरीगंज पहुंचने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें