फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काशी विश्वनाथ व मालदा टाउन एक्सप्रेस रही निरस्त

Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया। गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन ठंड व कोहरे के कारण लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को कई प्रमुख ट्रेनों के निरस्त रहने और कई के देरी से चलने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ रही और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अप मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस भी नहीं चली। इन ट्रेनों पर निर्भर यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कई यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों की तलाश की, जबकि कुछ लोग मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए।


लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 09:13 बजे की जगह करीब तीन घंटे देरी से 12:23 बजे गौरीगंज पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे अंजली यादव और बद्री कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म पर तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। ठंड में लंबे समय तक प्रतीक्षा से बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन



मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी निरस्तीकरण की वजह से यात्रा टालनी पड़ी। इसके अलावा हावड़ा-अमृतसर मेल लगभग एक घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस करीब पांच घंटे विलंब से आई। अन्य कई ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे की देरी से संचालित हुईं।



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस के निरस्त रहने की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि मौसम के असर से ट्रेन संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें