फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, भाई की मौत

Mon, 15 Dec 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। टांडा-बांदा हाईवे पर रविवार सुबह फुरसतगंज के हिमांचल का पुरवा के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। मृतक की पहचान जामों के सूरतगढ़ गांव निवासी विकास मौर्य (19) के रूप में हुई। घायल बहन पिंकी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में कराया गया।
विज्ञापन




पिंकी के अनुसार वह सुबह भाई विकास के साथ बाइक से फुरसतगंज स्थित नहर कोठी में उपचार कराने जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर नहर कोठी के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। दोनों सड़क पर गिर पड़े। विकास ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया।



स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पिंकी को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य बताई और दवा देकर घर भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घ्थाना प्रभारी नंद हौसिला ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें