फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काशी विश्वनाथ व मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त

Mon, 08 Dec 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया। गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों का ठंड में संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। रविवार को भी काशी विश्वनाथ व मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त रहने तथा अन्य ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। निहालगढ़ स्टेशन पर देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
विज्ञापन



लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम पैसेंजर अपने निर्धारित समय 09:13 बजे के स्थान पर पांच घंटे देर से 02:21 बजे गौरीगंज पहुंची। इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे रविकांत, सुरेश कुमार ने बताया कि पांच घंटे प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।



इसके अतिरिक्त हावड़ा-अमृतसर मेल लगभग एक घंटे तथा आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से गौरीगंज आई। अन्य कई ट्रेनें भी 40 मिनट से एक घंटे तक विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस के निरस्तीकरण की जानकारी पहले से सार्वजनिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें