फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस

Sat, 03 Jan 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरिया। ठंड और घने कोहरे का असर रेल यातायात पर लगातार बना हुआ है। गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी व वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों से आरक्षित टिकट कराने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन नहीं हो सका। मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निरस्तीकरण की सूचना मिलने पर स्टेशन से लौटना पड़ा।



लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली संगम स्पेशल निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से चली। ट्रेन का संचालन केवल फाफामऊ तक किया गया। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी अपने तय समय से काफी देर से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि शनिवार को काशी विश्वनाथ और अप व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें