फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाषण में कसक, निबंध में कुंदन अव्वल

Tue, 04 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज रामगंज में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत सोमवार को जनता इंटर कॉलेज रामगंज में शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। गोष्ठी में शिक्षकों ने परीक्षा में सफलता के लिए प्रभावी तैयारी के उपाय बताए।
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता में कसक साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदनी दूसरे और प्रतिज्ञा तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में कुंदन मौर्य प्रथम, प्रतिज्ञा द्वितीय और अमित तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में करन, साहिल, करन कुमार और अमित की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। गोष्ठी के दौरान प्रधानाचार्य अमित सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान बढ़ाने का माध्यम है।



उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वही प्रश्न पूछे जाते हैं जो पाठ्यक्रम से जुड़े होते हैं, इसलिए विषयों को समझकर पढ़ना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अध्ययन का समय तय करें, रोस्टर बनाएं और रटने के बजाय लिखकर अभ्यास करें। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें