फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस की कार्यशैली से करणी सेना में आक्रोश

Fri, 25 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते करणी सेना के पदाधिकारी।-स्रोत : संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा करणी सेना के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन



संगठन के पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि संग्रामपुर थाने से निरीक्षक संदीप राय का 11 माह पूर्व ही स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। आरोप है कि वह स्थानांतरण के बावजूद पद पर बने हुए हैं और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और फरियादियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान करणी सेना ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन दौरान के एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें