फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करौंदी-मनकापुर मार्ग का होगा नवनिर्माण

Mon, 03 Feb 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के मनकापुर-करौंदी जर्जर संपर्क मार्ग से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। राहगीर इस रास्ते से न जाकर लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आवागमन करने को मजबूर थे, जिसमें समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी राहगीरों को उठाना पड़ जाता था। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही मार्ग का नवनिर्माण होगा।
विज्ञापन




संग्रामपुर क्षेत्र में जर्जर संपर्क मार्गों की इन दिनों लोक निर्माण विभाग अभियान चलाकर मरम्मत करवाने में जुटा है। गत दिनों सर्वे में डेढ़ किलोमीटर लंबा करौंदी-मनकापुर संपर्क मार्ग जर्जर होने की बात प्रकाश में आई। करौंदी-मनकापुर मार्ग पर करीब 30 हजार लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर कौशिक का पुरवा, मिसरौली माफी, करौंदी, हथकिला, भरेथा, मनिकापुर, शिवपुर, तुलापुर सहित कई गावों के लोगों का आवागमन होता है।


मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीण व राहगीरों की परेशानी दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजते हुए 72 लाख रुपये की मांग की। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मार्ग मरम्मत करवाने तथा पांच साल तक अनुरक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए धनराशि जारी कर दी। इसके बाद विभाग निविदा प्रकाशित कर छह माह के भीतर मार्ग के नवनिर्माण कार्य को मानक के अनुसार पूरा करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन




पांच साल तक होगी अनुरक्षण की व्यवस्था
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। इसके बाद बाद अवर अभियंता की निगरानी में छह माह में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी। बताया कि मार्ग की मरम्मत होने के बाद पांच साल तक अनुरक्षण कार्य भी ठेकेदार की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें