फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करणी सेना व सवर्ण आर्मी ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Mar 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय गौरीगंज तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन करते करणी सेना व सवर्ण आर्मी संगठन के सदस्य
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राणा सांगा पर विवादित बयान के बाद करणी सेना व सवर्ण आर्मी ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। संगठन के सदस्य जिला मुख्यालय गौरीगंज में जामों रोड से पैदल नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज में संगठन सदस्यों ने शनिवार सुबह 11 बजे विरोध-प्रदर्शन किया। संगठन सदस्यों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। इसमें मांग की है कि सांसद रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता खत्म की जाए। कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद भवन में हिंदू हृदय सम्राट राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया है, जो बहुत ही निंदनीय है, जिससे सभी लोग बहुत आहत हैं।



इस मौके पर करणी सेना के जिला सचिव प्रभात विक्रम सिंह, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्र, जितेंद्र तिवारी, प्रिंस पांडेय, बसंत तिवारी, प्रमोद शुक्ला, सत्यम मिश्र, सौरभ मिश्र, अनिल शुक्ल, सत्यम पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रांजल जायसवाल, आशीष कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें