फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मातारानी की पूजा कर कराया कन्या भोज

Sat, 12 Oct 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर ​स्थित कालिकन धाम में हवन पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एक ही दिन बने अष्टमी व नवमी तिथि के संयोग से शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों पर मां महागौरी व मां सिद्धिदात्री की विधिविधान से पूजा की। भक्तों ने कन्या भोज व हवन कर देवी मां से मन्नतें मांगीं। देवी मंदिरों पर देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन



गौरीगंज के माता मवई धाम, बूढ़न माता धाम, अमेठी के श्रीदेवीपाटन, संग्रामपुर के मां कालिकन धाम, सिंहपुर के अहोरवा भवानी व मुसाफिरखाना के हिंगलाज मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। सूर्योदय के बाद दूरदराज के लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह नौ बजे तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गए। नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिरों से लेकर घरों तक आयोजनों की धूम रही।

भक्तों की सुरक्षा में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ ही मंदिर प्रशासन के लोग भी डटे रहे। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर मेें बैठकर महिलाओं-पुरुषों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। परिसर में भंडारे के साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया। नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन के साथ कलश विसर्जित किए। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन





पूजा पंडालों में जुटे श्रद्धालु, गूंजे देवी गीत
अमेठी सिटी। गौरीगंज के गौरीपुर, आनापुर, पहाड़गंज के साथ अमेठी कस्बे के सगरा तिराहा, ककवा मार्ग, धम्मोर मार्ग, गुड़ मंडी व कोतवाली तिराहा सहित अन्य स्थानों पर सजे पंडालों में रौनक देखते ही बनी। पंडालों में विद्वान पंडित विधिविधान से देवी मां का पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। पंडाल में रोज धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। पूजा पंडाल भक्ति गीतों व देवी आरती से गूंज रहे हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज के चौक बाजार में तीन पंडालों में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। मां देवी दुर्गा पूजा समिति के शुभम अग्रहरि ने बताया कि स्थानीय सहयोग से प्रति वर्ष आयोजन किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें