फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 254 मतों से जीत इक्काताजपुर की ग्राम प्रधान बनीं कलावती

Sat, 09 Sep 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीत का प्रमाण देते आरओ
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। ग्राम पंचायत इक्काताजपुर के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना शुक्रवार को स्थानीय ब्लाॅक सभागार में कराई गई। ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना में कलावती ने अपने प्रतिद्वंदी कल्पना को 254 मतों से हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत इक्काताजपुर के ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव का मतदान 6 सितंबर को हुआ था। कुल मतदाता 1975 के सापेक्ष कुल 1285 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में सुबह से ही प्रशासन की निगरानी में ग्राम पंचायत इक्काताजपुर ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव की मतगणना शुरू हुई। दोपहर में घोषित परिणाम में कलावती को 752 मत, कल्पना को 498 व तारावती को 12 मत मिले।
विज्ञापन

इस दौरान 23 मत अवैध मिले। उप चुनाव की मतगणना में कलावती ने प्रतिद्वंदी कल्पना को हराकर ग्राम प्रधान पद उप चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष चन्द्र तिवारी ने उप चुनाव में निर्वाचित ग्राम प्रधान कलावती को विजय का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें