फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। ठेंगहा में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रवाचक शिवशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्य यजमान जगदीश नारायण अग्रहरि के आवास से निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाए।
विज्ञापन




कलश यात्रा गांव की प्रमुख गलियों से होते हुए काली मां स्थान, हनुमान मंदिर और रामघाट पहुंची, जहां विधिविधान से जल भरा गया। इसके बाद यात्रा गौरी शंकर महादेव मंदिर होते हुए कथा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। प्रवाचक शिवशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भागवत कथा जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करती है।



कलश यात्रा में मुख्य यजमान के परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस मौके पर पुष्पराज सिंह, हरिबक्स सिंह, लक्ष्मीकांत, बजरंग प्रसाद, कुलदीप, अंचल ओझा, जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, लालजी, सचिन, प्रशांत बरनवाल, मनोज शर्मा, सुनील सिंह, मानस ओझा, गंगा राम, रामसरन ओझा, रामलखन ओझा, कल्लू सिंह, त्रिभुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें