फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Fri, 21 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सेमरौता कस्बे में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -आयोजक
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के सेमरौता कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन



सिर पर आस्था का कलश रखकर श्रद्धालु बाबा दतहरेश्वर धाम, मां मोक्षेश्वरी मंदिर होते हुए अहोरवा भवानी पहुंचे। आदि शक्तिपीठ मां अहोरवा भवानी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद यात्रा बाबा बालदास की तपस्थली जयनगरा पहुंची, जहां सरोवर से श्रद्धालुओं ने जल भरकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया। यज्ञ स्थल पर आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया।



कार्यक्रम में प्रवाचक आचार्य कमलेश मिश्र व बाबा घिसियावनदास की तपस्थली श्रीधाम गंगापुर कुटी खेखरुआ के महंत रामबचन दास महाराज ने भी भाग लिया। यात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर यजमान सतीश मिश्रा, अनामिका मिश्रा, रजनीश मिश्रा, अरुण, बद्री, संजय अवस्थी, परमानंद मिश्रा, प्रधान देवी शरण बाजपेई, ज्योति, विनीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें