फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना के दादरा में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -आयोजक
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के दादरा गांव स्थित हिंगलाज धाम से रविवार को 34वीं देवी भागवत कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा बक्श सिंह ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा हिंगलाज धाम से बाबा पुरुषोत्तम दास मंदिर होते हुए भद्दौर गांव के गोमती नदी के घाट पहुंची, जहां, यजमान हंसराज सिंह, फतेह बहादुर सिंह, रणबीर सिंह, अमरेज सिंह, रमाशंकर सिंह, सुजीत सिंह आदि भक्तों ने गोमती मैया का पूजन कर कलश में पवित्र जल भरा।

इसके बाद यात्रा कोदैली स्थित हनुमान मंदिर होते हुए हिंगलाज धाम पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बहादुर सिंह, महेश सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, राम बिलास तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें