फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Sat, 02 May 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर। कस्बा राजाफत्तेपुर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले प्रवाचक कमलेश मिश्र के साथ आए विद्वान आचार्य ने विधिविधान से पूजा-पाठ कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा शुरू की। पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।
विज्ञापन



यात्रा बाबा घुइसारनाथ और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कलश में जल भरकर कथा स्थल पहुंची, जहां विधिविधान से कलश स्थापना की गई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। देर शाम कथा के पहले दिन प्रवाचक ने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को बुराई छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।


उन्होंने बताया कि कथा का श्रवण करने से पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कथा के प्रभाव से भय दूर होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर यजमान सुरेश बाजपेयी, वीरेंद्र कुमारी बाजपेयी, मनोज, आदर्श मिश्रा, अनुज, दुर्गेश बाजपेयी, बैजनाथ, रामलखन, हजारी लाल, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें