फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा

Fri, 21 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी )। ब्लॉक के जरौटा गांव में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते दिखे। साथ ही जयकारे लगाए।
विज्ञापन




यजमान बेनीराम मिश्र की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व प्रवाचक श्रीमहाराज की अगुवाई में पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं सिर पर मंत्र पूजित कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं। कलश यात्रा कथा स्थल से निकल कर कटरा, कसारा होते हुए मां कालिकन धाम पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद धाम स्थित सगरा कुंड से जल भरकर लौटकर यात्रा कथा स्थल पर संपन्न हुई।



दोपहर बाद शुरू हुई कथा में प्रवाचक श्रीमहाराज ने भागवत महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया। बताया कि भागवत कथा परम कल्याणकारी है। इसके श्रवण मात्र से पापी आत्माओं का भी कल्याण हो जाता है। इस दौरान बेनीराम मिश्र, चंपा देवी, शिव पूजन मिश्र, हरिश्चंद्र मिश्र, फतेह बहादुर मिश्र, लवकुश मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, पवन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें