फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतियोगिता में जोजिला सदन रहा चैंपियन

Fri, 21 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। जिले के कौहार रामगंज स्थित सैनिक स्कूल परिसर में बृहस्पतिवार को अंतर-हाउस ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय और सटीकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कोहिमा, नौशेरा, जोजिला और हाजीपीर हाउस ने प्रतिभाग किया। सभी हाउसों ने 17 कठोर निर्णायक मापदंडों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने समन्वयपूर्ण चाल, त्रुटिहीन अनुशासन और उच्च स्तरीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कड़े मुकाबले के बीच जोजिला सदन विजेता रहा। वहीं, नौशेरा हाउस उपविजेता रहा। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक भावना को जोड़ते हुए, प्रत्येक सदन से दो कैडेटों ने सर्वश्रेष्ठ ड्रिलर के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की। उनमें से कैडेट निर्मल यादव ने ड्रिल का सटीकता के साथ प्रदर्शन किया। निर्मल यादव को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल परफॉर्मर (बालक) का खिताब दिया गया।


वहीं, बालिका कैडेट में श्रेया यादव सर्वश्रेष्ठ ड्रिल परफॉर्मर रहीं। सिद्धू को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल कमांडर के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त विंग कमांडर अखिलेश पांडेय ने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए अनुशासन और नेतृत्व को बढ़ावा देने में ड्रिल प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। कहा कि ऐसे आयोजन कैडेटों में अनुशासन, टीम वर्क और दृढ़ता के मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें