फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भक्ति गीतों के बीच निकाली कलश यात्रा

Tue, 22 Oct 2024 03:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के तुलसीपुर गांव में सोमवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखे महिलाओं की टोली के मंगल गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन



कलश यात्रा की अगुवाई उज्जैन से प्रधारे प्रणवपुरी महाराज ने की। कलश यात्रा पूरबगांव, परमानंद शुक्ल का पुरवा का भ्रमण करते हुए अफुइया गांव स्थित दूधनाथ बाबा धाम पहुंची। इसी के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथावाचक स्वामी प्रणवपुरी महाराज ने रामचरित मानस के कई मार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया। कहा कि बड़े भाग्य से यह मनुष्य शरीर मिला है।

सब ग्रंथों में यही कहा गया है कि यह शरीर देवताओं को भी दुर्लभ है। इसलिए यह शरीर पाने के बाद राम नाम का स्मरण करते हुए अपना परलोक सुधारना चाहिए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें