फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पारिवारिक लाभ योजना में सरकारी धन की बंदरबांट, जांच शुरू

Tue, 22 Oct 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक पर सरकारी धन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। इसके बाद विभागीय आला अफसरों ने मामले की जांच शुरू करा दी है। जिम्मेदार पूरे मामले में कोई बयान देेने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन



लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के लोहिया विहार निवासी अखिलेश सिंह ने समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक गोकुल प्रसाद जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण मंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि विभाग के प्रधान सहायक ने 18 सितंबर 2017 को अपनी पत्नी माधुरी जायसवाल के नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गौरीगंज में संचालित खाते में 30 हजार रुपये भेज दिए।

आरोप है कि यह धनराशि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की थी, जिसे अवैध तरीके से पत्नी के खाते में भेज दिया। साथ ही एक अन्य महिला लाभार्थी छोटका के नाम पर भी दो आवेदन पत्र दिखाते हुए योजना का लाभ दो बार दे दिया है। इतना ही नहीं सुशीला व सूर्यकला नाम की महिला लाभार्थी को बिना सक्षम अधिकारी के अनुमोदन के इस योजना का लाभ दिया गया। आरोप है कि इस तरह से सरकारी धन का बंदरबांट किया गया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को भेजा शिकायती पत्र संज्ञान में आने के बाद निदेशक समाज कल्याण कुमार प्रशांत ने मंडलीय उप निदेशक समाज कल्याण अयोध्या को आठ अक्तूबर को पत्र भेजा है। पत्र में शिकायतकर्ता की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर प्रधान सहायक के खिलाफ मिली अनियमितता से जुड़ी शिकायतों की विस्तृत जांच करने को कहा है। साथ ही एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें