अमेठी सिटी। गौरीगंज में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में गौरीगंज व ककवा की टीम विजेता रही।
गौरीगंज में नवोदय विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पहला मैच ककवा व बजरंग दल टीम के बीच हुआ। ककवा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बजरंग दल टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में मात्र 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककवा टीम ने पांच ओवर में मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरा मैच अमिया बनाम गौरीगंज टीम के बीच हुआ। गौरीगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरीगंज टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमिया टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 58 रन ही बना पाई। गौरीगंज टीम ने 40 रनों से मैच जीत लिया। इस दौरान डीएम तिवारी, निक्कू, डंपी सिंह, छोटू दुबे, नीरज सिंह, रवि, विशाल, शिवम, अंकित आदि मौजूद रहे।