फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज सिर्फ दवा लो, जांच के लिए दो दिन बाद आना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं डॉक्टर व फार्मासिस्ट के न होने से मरीजों का इलाज मुश्किल रहा तो कहीं बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो सकी, सिर्फ दवा देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन

जगदीशपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में तैनात चिकित्सक डाॅ. रश्मि सिंह शनिवार को पीजी करने चली गईं। ऐसे में यहां पर चिकित्सक की कुर्सी खाली हो गई। यह देख सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी ने खुद पहुंचकर ओपीडी संभाली। यहां फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कत हुई। अस्पताल में दो दवा वितरण कक्षों में ताला लगा था। बाद में सीएचसी से दवा मंगवाकर वितरण किया गया। अधीक्षक ने बताया कि सीएचसी से दवा मंगवाकर मरीजों को दी जा रहीं हैं।
खौपुर गांव की किस्मतुल ने बताया कि तेज बुखार आ रहा है। आज दिखाने आए थे। दवा दी गई है, जांच के लिए बुधवार को बुलाया गया है। नूरजहां को भी बुखार की समस्या थी। उन्हें भी दवा देकर बुधवार को जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

सैंठा पीएचसी में आयोजित मेले में डॉ. अनूप आर्या ने मरीजों का इलाज किया। दाेपहर 12 बजे तक 109 मरीजों का इलाज किया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगंज पर लगे जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे।
मरीजों ने सीएमओ को घेरकर सुनाई पीड़ा
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को मरीजों ने घेर लिया। मरीजों का आरोप था कि यहां पर तैनात कर्मी का व्यवहार ठीक नहीं है। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताई, उन्होंने संबंधित कर्मी से जवाब तलब किया है। वहीं, जेठू मवाई पीएचसी में चिकित्सक अनुपस्थित मिलीं। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें