फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए शहर गए युवक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। रोजगार की तलाश में दो दिन पूर्व लखनऊ गया एक युवक लापता हो गया है। युवक के छोटे भाई ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उसने इसकी तहरीर थाने में दी है। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस उसे लखनऊ जाकर केस दर्ज कराने की बात कहकर टरका रही है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जनापुर निवासी रामतीर्थ वर्मा के शिकायती पत्र के अनुसार उसका बड़ा भाई लाल बहादुर तीन दिन पूर्व (14 जून) को परिवार के साथ रोजगार की तलाश में लखनऊ गया। उसे जामो थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे हसनपुर मजरे हरकंदापुर निवासी रामराज ले गया। रामतीर्थ ने बताया कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद रामराज, मेरी भाभी व उसके बच्चों को वहीं बैठा दिया।
मेरे भाई को यह कहकर अपने साथ ले गया कि इसे काम दिखाकर आ रहा हूं। शाम तक दोनों के वापस नहीं आने पर मेरी भाभी मालती ने घर फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद गांव के कुछ लोगों के साथ लखनऊ जाकर भाई की खोजबीन की, लेकिन दो दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। काम दिलाने के बहाने उसे ले जाने वाला युवक भी लापता है।
विज्ञापन

रामतीर्थ ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए मोहनगंज थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उसे लखनऊ जाने की बात कहकर टरका दिया। एसएचओ अमर सिंह ने उन्होंने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामला लखनऊ जिले से जुड़ा होने के कारण संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें