फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व मध्यमा परीक्षा में जितेंद्र ने पाया आठवां स्थान

Sun, 26 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। श्रीमत परमहंस संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र जितेंद्र पांडेय ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान हासिल किया। साथ ही वह अपने विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन



जितेंद्र के पिता ब्रजेंद्र पांडेय हैं। छात्र की सफलता पर विद्यालय में सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य दुर्गा शंकर द्विवेदी और महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। जितेंद्र पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हुई। आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।


प्रधानाचार्य दुर्गा शंकर द्विवेदी ने कहा कि जितेंद्र ने अनुशासन और परिश्रम के बल पर यह स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर डॉ. प्रतीक त्रिपाठी, चन्द्रदेव त्रिपाठी, जनार्दन, राकेश त्रिपाठी और नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें