फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सराफा व्यवसायी से लूटे तीन लाख के जेवरात

Wed, 03 Dec 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र के धर्मे मोड़ पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने सराफा व्यवसायी घनश्याम सोनी से तीन लाख के जेवर और नकदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन



पीड़ित घनश्याम सोनी मोहनगंज के लालगंज मजरे बारकोट निवासी हैं। वह मोहनगंज में अपनी दुकान खोलने के लिए घर से बाइक से निकले थे। शुकुलपुर के पास धर्मे मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाश आए और ओवरटेक कर घनश्याम को रोक लिया। दोनों ने घनश्याम से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरे ने बैग छीन लिया।


घनश्याम ने बताया कि बैग में लगभग 18 ग्राम सोने, 600 ग्राम चांदी के जेवर और चार हजार रुपये थे। बदमाश मोबाइल भी लेकर चले गए। घनश्याम ने राहगीर से मदद लेकर 112 पर काॅल की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें