फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में जानवी व भाषण में ओमिका अव्वल

Fri, 08 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी जगदीशपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगदीशपुर में बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशा ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और रुचि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में जानवी साहू प्रथम, नंदिनी मौर्य द्वितीय और रुचि तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं का मूल्यांकन लेखन शैली, भाषा शुद्धता और विषय प्रस्तुति के आधार पर किया गया।



भाषण प्रतियोगिता में ओमिका जायसवाल ने पहला, रिया चौधरी ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के बाद आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षकों ने छात्राओं को सामान्य ज्ञान, भाषा कौशल और व्यक्तित्व विकास के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन



वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करती हैं। प्रधानाचार्या ज्योति वर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का बेहतर माध्यम हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें