फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 11 घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sat, 04 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर शुक्रवार को ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत जनसाधारण एक्सप्रेस के करीब 11 घंटे देर से पहुंचने पर हुई, जिससे यात्रियों को रातभर प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस निर्धारित समय बृहस्पतिवार रात 11:56 बजे के बजाय शुक्रवार सुबह 10:57 बजे गौरीगंज स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के इंतजार में यात्री पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठे रहे। वाराणसी जा रहे निशांत कुमार ने बताया कि कम दूरी की यात्रा के लिए भी कई घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे उनके अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हुए।


आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित की गई। मार्ग बदलने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा डाउन पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें भी आधे घंटे से एक घंटे तक देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों और रेल मार्ग की व्यस्तता के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को समय-समय पर जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें