फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन घंटे देरी से आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के विलंब से संचालन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें काफी देर से पहुंचीं, जबकि वाराणसी से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही। बुधवार को डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन भी निरस्त रहेगा।
विज्ञापन



हरिद्वार-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो घंटे और लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ढाई घंटे की देरी से मंगलवार को गौरीगंज स्टेशन पहुंची। गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, दिल्ली-पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने से दिल्ली जाने वाले यात्री संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जनसाधारण एक्सप्रेस से यात्रा करनी पड़ी। छात्रा पूजा सिंह ने कहा कि परीक्षा के कारण दिल्ली जाना जरूरी था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से परेशानी बढ़ गई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर कर ले, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें