फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहूभोज में कच्ची पूड़ी परोसे जाने पर विवाद, चार घायल

Tue, 10 Feb 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मत्तेपुर गांव निवासी जगप्रसाद के घर सोमवार को बहूभोज के दौरान कच्ची पूड़ी परोसे जाने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



जगप्रसाद के बेटे भारत लाल की शादी रविवार को बाजारशुकुल के बरसंडा गांव में हुई थी। सोमवार को घर पर बहूभोज का आयोजन किया गया था। भोजन परोसे जाने के दौरान गांव के ही महादेव ने कच्ची पूड़ी परोसे जाने पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की और विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से शिवप्रसाद, उनके बेटे महादेव व सहदेव, उनके बहनोई जागेश्वर घायल हो गए।


परिजनों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया। शिवप्रसाद ने अजय कुमार, अजीत, आशीष और बंशीलाल पर पिटाई का आरोप लगाया है। हालांकि दूसरे पक्ष के तीन-चार लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें