फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जानकी ने बनाया सबसे बढि़या मिक्सवेज

Sat, 13 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​स्थित बीएसए कार्यालय में आयोजित पाक कला प्रतियोगिता में भोजन तैयार करतीं रसोइया। संवा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिड-डे मील की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में पाक कला प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में 30 रसोइयों ने लॉटरी के आधार पर तहरी, रसेदार मौसमी सब्जी, आलू-सोया-मेथी की मिक्सवेज और अरहर की दाल जैसे व्यंजन तैयार किए। मूल्यांकन स्वच्छता, स्वाद, पौष्टिकता और विधि के आधार पर किया गया।
विज्ञापन



कंपोजिट स्कूल कुडवा की जानकी देवी ने मिक्सवेज तैयार किया, जिसे सर्वश्रेष्ठ व्यंजन चुना गया। उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। कंपोजिट विद्यालय दरपीपुर की किरण द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय धनापुर की उमा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को क्रमशः 3500, 2500 और 1500 रुपये दिए जाएंगे। अन्य 27 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।


प्रतियोगिता में भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड ने गैस सिलिंडर और चूल्हे की व्यवस्था कर सहयोग किया। जिलाधिकारी संजय चौहान, डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय कुमार तिवारी, डॉ. रमेश सिंह, डीसी एमडीएम अरुण त्रिपाठी, प्लांट मैनेजर बालकृष्ण संग खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



छात्राओं ने डीएम के साथ किया भोजन
मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने डीएम के साथ लंच किया। छात्राओं ने जिलाधिकारी संजय चौहान से पढ़ाई, लक्ष्य और दैनिक गतिविधियों पर चर्चा की। छात्राओं ने बुके और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें