फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े सात घंटे देर से आई जनसाधारण एक्सप्रेस

Wed, 24 Sep 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार रात 11:56 बजे गौरीगंज आने वाली आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 07:27 बजे पहुंची। रातभर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी रामराज ने बताया कि उन्हें दानापुर जाना था। आधी रात को स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन न आने से पूरी रात प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा। वाराणसी जा रहे रमेश कुमार ने कहा कि नवरात्र में विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। योजना थी कि वाराणसी पहुंचकर बस से आगे चले जाएंगे, लेकिन सीधी ट्रेन और परिवहन उपलब्ध न होने से उन्हें भी स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने कहा कि एक घंटे की यात्रा के लिए साढ़े सात घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी।


सिर्फ जनसाधारण एक्सप्रेस ही नहीं, बल्कि योगनगरी एक्सप्रेस, गरीबरथ और पंजाब मेल जैसी अन्य गाड़ियां भी निर्धारित समय से औसतन 50 मिनट से दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इससे प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की वजह तकनीकी कारण और रूट की अधिक व्यस्तता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को समय-समय पर डिजिटल माध्यमों से जानकारी दी जा रही है, ताकि उन्हें असुविधा कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें