फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Mon, 17 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन रविवार को भी प्रभावित रहा। शनिवार रात आने वाली अप व डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से रविवार सुबह गौरीगंज पहुंची। इसी तरह लखनऊ से प्रयागराज के लिए चलने वाली संगम पैसेंजर ट्रेन भी चार घंटे विलंब से आई। ट्रेनें देर से आने के कारण यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर सामान्य दिनों में सुबह 9:13 बजे गौरीगंज पहुंचती है, मगर रविवार को यह दोपहर 1:18 बजे स्टेशन पर आई। यह ट्रेन फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हॉल्ट से गुजरती है। गांवों के दैनिक यात्रियों के लिए यह प्रमुख ट्रेन मानी जाती है। देरी के कारण विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ा।


बेलखौर गांव निवासी अंगद ने बताया कि प्रयागराज से मुंबई की ट्रेन पकड़ने के लिए उनका चार बजे का आरक्षण था, मगर संगम पैसेंजर लेट होने से निजी वाहन से प्रयागराज जाना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि सप्ताहांत में पिछले कई दिनों से ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो रहा है, जिससे परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन



शनिवार रात आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस रविवार सुबह पांच घंटे देरी से पहुंची। पद्मावत एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से आई। जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मालदाटाउन एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित समय से पीछे रहा। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि संगम पैसेंजर का संचालन तकनीकी कारणों से प्रभावित हुआ। कुछ अन्य ट्रेनों के समय पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें