फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर दौड़ेगी जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। संभावित कोहरे को देखते हुए विभाग ने ट्रैक पर संचालित तीन जोड़ा ट्रेनों का संचालन निरस्त करते हुए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन बंद किया था। मौसम साफ होने के बाद मंगलवार से विभाग ने जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस के साथ काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन नियमित कर दिया। ट्रेनों का संचालन बहाल होने के बाद यात्रियों को सुविधा होगी तो विभाग की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की सुविधा मंगलवार से बढ़ गई। दिसंबर माह में संभावित कोहरे को देखते हुए विभाग ने वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित होने वाली अप/डाउन जनता एक्सप्रेस, दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस, हरिद्वार-प्रयागराज योगनगरी एक्सप्रेस के साथ वाराणसी से दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन निरस्त कर दिया था। ट्रेन निरस्त होने के बाद यात्रियों को सर्दी के दिनों में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
मौसम साफ होने तथा ट्रेनों के निरस्तीकरण अवधि समाप्त होने के बाद विभाग ने ट्रेनों का संचालन नियमित करने का आदेश दिया है। विभाग का आदेश मिलने के बाद जनता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व मालदा टाउन एक्सप्रेस मंगलवार से अपने निर्धारित समय व दिन पर स्टेशन पर ठहराव के साथ रवाना होंगी। मंगलवार को अप जनता एक्सप्रेस गौरीगंज में ठहराव के साथ देहरादून के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

बुधवार को डाउन जनता एक्सप्रेस भी गौरीगंज में ठहराव के साथ वाराणसी के लिए रवाना होगी। विभाग की ओर से जारी आदेश में योगनगरी एक्सप्रेस के संचालन के संबंध में कोई जिक्र नहीं होने से ट्रेन संचालित नहीं हुई है। स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार ने कहा कि योगनगरी एक्सप्रेस के संचालन से जुड़ा कोई आदेश नहीं मिला है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जनता एक्सप्रेस पर आरक्षित टिकट के साथ यात्रियों को साधारण टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें