फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनता व मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त, मायूस लौटे यात्री

Mon, 22 Dec 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री। 
विज्ञापन
टिकरिया। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ठंड और कोहरे का असर रेल संचालन पर साफ दिखाई दिया। सोमवार को गौरीगंज होकर गुजरने वाली अप और डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इसके साथ कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों विलंब से स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस के निरस्त रहने से लखनऊ, मुरादाबाद और हरिद्वार मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हुई। देहरादून जाने और लौटने वाली दोनों ओर की सेवाएं बंद रहीं। इस ट्रेन से गौरीगंज स्टेशन से यात्रा करने वाले करीब 32 यात्रियों ने अपने कन्फर्म टिकट निरस्त कराए। आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस के न चलने से भी यात्रियों को मायूस होकर स्टेशन से वापस लौटना पड़ा।
कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से गौरीगंज पहुंची। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे देर से आई। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और उद्योगनगरी एक्सप्रेस करीब एक-एक घंटे देरी से पहुंचीं। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे विलंब से स्टेशन पर आई। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री समय पर सूचना न मिलने की शिकायत करते नजर आए। स्टेशन परिसर में भीड़ बनी रही और पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप और डाउन जनता एक्सप्रेस तथा मालदा टाउन एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित आदेश के अनुसार निरस्त रहीं। कोहरे के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। यात्रियों को समय-समय पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें