फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौड़ा कराया जाएगा जामों–सरमे मार्ग

Mon, 24 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों क्षेत्र के सरमे मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत को शासन से 2.24 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने निविदा जारी कर दी है और निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मार्ग के दुरुस्त होने से क्षेत्र के लगभग डेढ़ लाख लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन



यह मार्ग भोए बाजार, मठिया सरमे, भगत का पुरवा, धनेपुर, पटखा चौराहा, बीरीपुर और केशवपुर रेसी सहित कई गांवों को जोड़ते हुए मुसाफिरखाना मार्ग से मिलता है। उपेक्षा के कारण सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह हुए गड्ढों के कारण बरसात में स्थिति बेहद खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम लोगों का आवागमन कठिन हो जाता है।


ट्रैक्टर, बाइक और छोटे वाहन अक्सर फंस जाते है। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस मार्ग की बदहाल स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग से इसे प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने का आग्रह किया था। विभाग ने तकनीकी सर्वे कराकर सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसके मंजूर होते ही मार्ग को नए स्वरूप में विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई।
विज्ञापन





मानक के अनुरूप होगा काम
प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार चयन की प्रक्रिया जारी है। निर्माण कार्य को निर्धारित मानक के अनुसार अवर अभियंता की निगरानी में तय समय में पूरा कराया जाएगा। इसके साथ मार्ग का पांच वर्षों तक अनुरक्षण भी ठेकेदार की जिम्मेदारी में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें