फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अयोध्या हाईवे पर लगा जाम, श्रद्धालु परेशान

Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सुल्तानपुर में ज्यादा ट्रैफिक और जाम की समस्या से अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं को 50 किलोमीटर अधिक घूमकर दर्शन के लिए जाना पड़ा। शनिवार को जगदीशपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



जगदीशपुर से अयोध्या मार्ग पर रामनगरी से लौटकर आने वाले तो लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाराणसी की तरफ से आकर अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को वारिसगंज अंडरपास के रास्ते से रानीगंज निकलकर गोमती नदी पर बने आमघाट के रास्ते अयोध्या धाम जाने वाले वाहनों की अधिकता लगातार बनी रही। इस दौरान वारिसगंज रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेनों के गुजरते समय रास्ते में कुछ देर यात्रियों को ठहरना पड़ा, हालांकि कुछ देर बाद आवागमन बहाल हो जा रहा था।





अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बढ़े वाहन
भादर (अमेठी)। जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर व रामगंज से गुजरे हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहनों का आवागमन हो रहा है। शनिवार की सुबह से ही प्रयागराज-अयोध्या दर्शन पूजन करने निजी वाहन से जा रहे श्रद्धालुओं का सफर मुश्किल भरा रहा। वहीं वाहनों को जाम से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन व यातायात की टीम लगी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें