फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैग से पांच लाख रुपये भागने वाली महिला को जेल

Sat, 31 Aug 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बैंक शाखा से बृहस्पतिवार की दोपहर बाद 12 लाख रुपये निकाल कर जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारी के बैग से पांच लाख रुपये निकालने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक निजी कंपनी में कार्यरत उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के पालपुर प्रसाद खेड़ा निवासी ज्ञानेंद्र यादव बृहस्पतिवार को जगदीशपुर की एक बैंक से 12 लाख रुपये निकाल जा रहे थे। जैसे वह बैंक से निकले, वैसे ही एक महिला ने उनके बैग से पांच लाख कैश का बंडल निकाल कर भाग निकली थी।
कुछ देर में ही लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाने के कढि़या गांव निवासी सीमा के रूप में हुई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि महिला ने बैग से रुपये निकालने की बात स्वीकार की। महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
पहले भी पकड़ी जा चुकीं गैर प्रांतों की महिलाएं
जगदीशपुर कस्बे में शुक्रवार को हुई घटना से पूर्व भी यहां गैर प्रांत की महिलाएं ऐसी घटनाएं अंजाम दे चुकी हैं। जानकारों के मुताबिक मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे मंगल पांडेय निवासी संग्रह अमीन रामसुफल पांडेय 27 जून को गौरीगंज स्थित एसबीआई से 25 हजार रुपए निकाल कर जा रहे थे। मुसाफिरखाना मोड़ के पास कपड़े पर टमाटर की चटनी डालकर तीन महिलाएं पैसे से भरा बैग लेकर भागने लगीं थीं। इसमें से एक महिला को पकड़ा गया था। उसकी भी पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की बोड़ा थाना क्षेत्र के कुलखेड़ी निवासी दुर्गा सिसोधिया के रूप में हुई थी। उसकी दो अन्य साथी महिलाएं मानवी और सुबेता फरार हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें