फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सनहा गांव में सियार का हमला, पांच महिलाएं घायल

विज्ञापन
सियार के हमले में घायल शहनाज बानो। - फोटो : सियार के हमले में घायल शहनाज बानो।
विज्ञापन
शाहगढ़। मुंशीगंज के सनहा गांव में बुधवार शाम सियार ने हमला कर दिया। हमले में गांव की जैबुल निशा (90), शहनाज बानो (29), मोहम्मद अजीब की बेटी फिजा बानो (5), शकीना (70) और अमीरुलनिशा (55) भी घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सियार को भगाया। इसके बाद घायलों को सीएचसी भेटुआ में भर्ती कराया गया, जहां जैबुल निशा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुन्ना अंसारी के मुताबिक, उनकी मां जैबुल निशा शाम को घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान अचानक सियार आया और उन पर हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर मुन्ना की पत्नी सलमा अंसारी बाहर आईं और ग्रामीणों की मदद से सियार को भगाया गया। तब तक उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। इसके बाद सियार ने गांव की शहनाज बानो, फिजा बानो, शकीना और अमीरुलनिशा पर भी हमला किया।
सीएचसी भेटुआ में प्राथमिक उपचार के बाद जैबुल निशा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। चार घायलों की हालत सामान्य होने पर उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया। सियार के हमले की सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ रणवीर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विभाग की टीम सियार की तलाश के साथ ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें