गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबो
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अधिवक्ताओं से वादकारियों को सुलभ व समय से न्याय दिलाने की दिशा में बेहतर कार्य करने की अपील की। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, एमएलसी शैलेंद्र सिंह व डीएम निशा अनंत ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष गिरिश कुमार यादव व महासचिव अभिनेष शुक्ल के साथ अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम निशा अनंत ने कहा कि नई कार्यकारिणी सफलता की ओर अग्रसर हो इसके साथ ही सभी वादकारियों को न्याय मिल सके यही सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए।
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में कोर्ट व बार में समन्वय स्थापित कर अधिवक्ताओं के हितार्थ कार्य करने को कहा। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का मान बढ़े, अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़े, इसके लिए सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होगा। एसपी अपर्णा रजक कौशिक ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में कोर्ट व बार में समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण
पीएचसी बल्ह टिक्कर भवन- फोटो : स्रोत:ग्रामीण