फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: संसद भवन में गूंजा रेल परियोजना का मुद्दा, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार के सामने दागे सवाल

Thu, 13 Mar 2025 10:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि 2013 में रायबरेली से महाराजगंज होते हुए अकबरगंज रेलवे लाइन के साथ ही ऊंचाहार से लेकर अमेठी से गुजरते हुए शाहगंज जाने वाली रेलवे लाइन का शिलान्यास किया गया था। 2013 से अब तक कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इस रेलवे लाइन पर ना तो कोई काम हुआ और ना ही सरकार इस पर कोई समुचित जवाब दे रही है।
 
विज्ञापन
सांसद किशोरी लाल शर्मा - फोटो : sansad tv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी संसदीय क्षेत्र में रेल लाइन का मुद्दा एक बार फिर संसद में गूंजा। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी संसदीय क्षेत्र और रायबरेली संसदीय क्षेत्र की रेलवे लाइन और रेल परियोजना के मुद्दे को संसद भवन में उठाया। उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन


सांसद ने संसद सत्र के दौरान अपने भाषण में ऊंचाहार-अमेठी रेलवे लाइन के साथ रायबरेली-महाराजगंज रेलवे लाइन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार के काम करने की नीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि इन दोनों रेलवे लाइन पर क्या काम हो रहा है ? कब तक पूरा होगा? सरकार इसका समुचित जवाब दे।

यह भी पढ़ेंः- सीएम योगी बोले: लैंड जिहाद के जरिये पौराणिक स्थलों पर हुआ कब्जा, जो औरंगजेब को चाहते हैं वे रखें अपने बच्चों का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मुद्दे पर प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। सरकार की तरफ से कोई भी विकास का कार्य अमेठी के लिए नहीं किया गया। कहा कि यह मुद्दा भी सरकार के लिए जुमला साबित हो रहा है। अमेठी सांसद विकास के मुद्दे पर अपनी आवाज हमेशा उठाते रहेंगे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें