फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: होली के रंग में रगा जिला, उमड़ी खरीदारों की भीड़

Thu, 13 Mar 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार में रंग लगाकर जाते बच्चे।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली की खुमारी ग्रामीण व शहरी बाजार में अपने चरम पर है। बुधवार को बाजार में रंग, पिचकारी, पकवान व कपड़े आदि खरीदने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। वहीं रंग खेलने का सिलसिला भी शुरू हो गया। स्कूल व कॉलेजों के छात्र संड़कों पर होली खेलते नजर आए। होली के अवसर पर अवकाश होने के चलते घर को लौटने के लिए रेलवे, बस स्टेशन सहित निजी टैक्सी स्टैंडों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में होलिका दहन व पूजन 13 मार्च को और रंग 14 मार्च को खेला जाएगा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। घरों में पकवान बनाने की तैयारियों में महिलाएं जुट गईं हैं। बाजार में बुधवार को खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के सभी बाजार होली के रंग में रंगे नजर आए। लोगों ने पकवान, मिठाइयों के लिए घी, तेल, मेवा, खोवा, पनीर आदि खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।
मांग ज्यादा होने के कारण बाजार में 300 से 350 रुपये किलो तक मावा बिक रहा है। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों की दुकानें पर कुर्ता पायजामा, टी-शर्ट व बच्चों लिए भी आकर्षक कपड़ों की जमकर खरीदारी हुई। देर रात तक बाजार लोगों से गुलजार रहा।
विज्ञापन


बच्चों व लोगों ने खेली होली
होली के अवसर पर दो दिनों का अवकाश रहेगा। बुधवार को विद्यालयों में बच्चों ने जमकर होली खेली। अबीर, गुलाल व रंग से बच्चे रंगे नजर आए। वहीं, शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। इसके अलावा कार्यालयों में अफसरों के साथ कर्मियों ने रंग खेलकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग रंग से सराबोर नजर आए।
-
बाजारों में रही जाम की स्थिति
बुधवार को बाजारों में ग्राहकों की भीड़ अधिक होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित चौक बाजार, सैठा चौराहा, मुसाफिरखाना तिराहा, फालमंडी तिराहा, अमेठी के सगरा तिराहा, गांधी चौक, स्टेशन तिराह, प्रधान डाकघर तिराहा, आंबेडकर तिराहा सहित मुसाफिरखाना, जामों, जगदीशपुर, रामगंज, भादर, मुंशीगंज, कमरौली, तिलोई, फुरसतगंज, जायस बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही। इस वजह से जाम भी लगा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी में अलर्ट
होली के् मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिला अस्पताल सहित सभी 13 सीएचसी में 24 घंटे चिकित्सकों व कर्मियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। घटना व सड़क दुर्घटना को लेकर सभी आकस्मिक सेवाएं व्यवस्थित कर ली गईं हैं। वहीं, इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड का प्रबंध किया गया है। एंबुलेंस के साथ ही त्वचा व नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी ऑनकाल रहने को कहा गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें