फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इफको केंद्र पर मिलीं खामियां, चार को नोटिस

Fri, 09 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर खाद का निरीक्षण करते डीएम। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएपी के लिए किसानों की लंबी कतार की खबर बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गौरीगंज स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर एक पीओएस मशीन से धीमा वितरण मिलने समेत अन्य कमियां सामने आने पर उन्होंने चार जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने केंद्र पर यूरिया और डीएपी के स्टॉक का पंजिका से मिलान किया। कई किसान खाद लेने के लिए कतार में खड़े मिले। वितरण के लिए एक ही पीओएस मशीन लगी थी। किसानों की संख्या अधिक होने से वितरण की रफ्तार धीमी थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल तीन पीओएस मशीनों से वितरण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों से बातचीत कर खाद मिलने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने केंद्र पर अतिरिक्त कर्मचारियों और तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक की कमी या वितरण में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र की व्यवस्था में खामियां मिलने पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन, केंद्र प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव और इफको के क्षेत्र प्रबंधक अरविंद सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।


दो दिन में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अगले दो दिनों में किसानों की मांग के अनुसार पर्याप्त उर्वरक स्टॉक उपलब्ध कराने को कहा। कृषि विभाग को सभी उर्वरक केंद्रों की नियमित निगरानी करने और स्टॉक खत्म होने से पहले आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें