फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनियमित दिनचर्या दे रही युवाओं में घुटनों का दर्द

Sat, 25 May 2024 03:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अनियमित दिनचर्या एवं जंक फूड के अधिक सेवन से युवाओं में घुटनों की ग्रीस (सिनोविअल फ्लुइड) कम हो रही है। यही वजह है कि युवाओं में घुटने का दर्द बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन पांच से छह युवा घुटनों के दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। घुटने की समस्या पहले वृद्धों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवाओं में भी आम होती जा रही है। घुटने की समस्या को लेकर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों के पास पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को ओपीडी में पहुंचे बरौलिया निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार वर्मा ने हड्डी रोग विशेषज्ञ को बताया कि पिछले कुछ माह से उसके घुटने में दर्द हो रहा है। सीढ़ी चढ़ने उतरने पर दर्द बढ़ जाता है। यह पीड़ा केवल संजय कुमार की नहीं है। कई युवक युवतियां रोज घुटने और जोड़ों के दर्द को लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, शरीर में कैल्शियम की भरपाई के लिए प्रतिदिन एक गिलास दूध पीना जरूरी है। मरीजों का उपचार कराने के साथ दवा देते हुए फिजियोथैरेपी कराते हुए दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए उचित व्यायाम करने व पोषक युक्त भोजन करने की सलाह दी जा रही है।
इनसेट
जिला अस्पताल में तैनात फिजियोथैरेपिस्ट राम सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि पहले लोगों में 40 वर्ष के बाद घुटना, शरीर की हड्डियों में दर्द की समस्या आती थी। स्थिति यह है कि युवावस्था में ही लोगों के घुटनों में दर्द होने लगा है। समय से पहले युवाओं का शरीर कमजोर होता जा रहा है। यह सब अनियमित दिनचर्या और जंक फूड, ऑयली खाद्य वस्तुओं के अधिक सेवन करने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
गलत तरीके से बैठने से बढ़ रही समस्या
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हनुमान प्रसाद ने बताया कि कम उम्र के लोगों में घुटने का दर्द आमतौर पर गठिया के कारण नहीं होता है। यह पेटेलोफीमोरल सिंड्रोम के कारण हो सकता है। जब कुछ मांसपेशियां अन्य मांसपेशियों की अपेक्षा अधिक काम करती हैं। असंतुलन होने से भी घुटने में दर्द होना शुरू हो जाता है। बैठने के गलत तरीके से भी कम उम्र के लोगों में घुटने का दर्द हो सकता है।
इनसेट
विटामिन डी कमी से बढ़ रही परेशानी
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव शुक्ल के मुताबिक भाग दौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या, शरीर में विटामिन डी कमी, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, व्यायाम न करने, शरीर का वजन बढ़ने आदि से हड्डी कमजोर हो रहा है। इससे घुटने की समस्या बढ़ रही है।
वर्जन
दवा के साथ फिजियोथैरेपी की मिलती है सुविधा
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में दवा के साथ फिजियोथैरेपी की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर ढ़ंग से उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें