अमेठी सिटी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित कामगारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक एवं पगमिल वितरण (माटीकला टूल किट्स) किया जाएगा।
इसके लिए परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में छह सितंबर को विकास भवन सभागार में दोपहर दो बजे से चयन साक्षात्कार किया जाएगा। बताया कि ऐसे समस्त माटीकला कामगार जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल पर किया गया है, वे उक्त तिथि को निर्धारित समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।