फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्रिकेट के प्रति बचपन से रुझान, हासिल किया मुकाम

Wed, 17 Dec 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रशांतवीर से वीडियोकॉल पर बात करते माता-पिता। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर तिवारी का क्रिकेट के प्रति बचपन से गहरा रुझान रहा। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया जो जिले के युवाओं के लिए प्रेरक बन गया है। मंगलवार को प्रशांत का आईपीएल 2026 में चयन उनके संघर्ष और भरोसे की जीत माना जा रहा है।
विज्ञापन



प्रशांत के पिता रामेंद्र तिवारी बताते हैं कि बेटा कक्षा पांच तक पढ़ाई में मेधावी रहा। पांचवीं में टॉप करने के बाद उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई। कहा कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है। बेटे की लगन और आत्मविश्वास को देखते हुए परिवार ने उसका साथ देने का निर्णय लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य रही। रामेंद्र तिवारी सहजीपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र रह चुके हैं, जबकि मां अंजना तिवारी गृहणी हैं। खेती-किसानी के सहारे परिवार चलता रहा।


जिम्मेदारियां अधिक होने के कारण पिता को शिक्षामित्र का पद भी छोड़ना पड़ा, लेकिन बेटे का भविष्य ही उनकी प्राथमिकता बना रहा। संसाधनों की कमी के बावजूद प्रशांत ने अभ्यास में कोई कमी नहीं आने दी। वह प्रतिदिन लगभग 12 किलोमीटर साइकिल चलाकर शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम पहुंचते और घंटों अभ्यास करते थे। कोच के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। आईपीएल जैसे बड़े मंच तक पहुंचना प्रशांत वीर तिवारी के परिवार के साथ पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। बेटे की उपलब्धि पर पिता रामेंद्र तिवारी भावुक हो उठे और कहा कि वर्षों का संघर्ष आज सफल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें