फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सुपरफास्ट बनी इंटरसिटी, बढ़ा थर्ड एसी का एक कोच

Wed, 27 Nov 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर लखनऊ और वाराणसी के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का नंबर बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन एक्सप्रेस/मेल की जगह सुपरफास्ट बन गई है। ट्रेन में थर्ड एसी का एक कोच बढ़ाया गया है। हालांकि, इसके संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ट्रेन पहले की तरह निर्धारित समय पर चलेगी और तय स्टेशनों पर ही रुकेगी। ट्रेन के सुपरफास्ट बनने से इसकी लेटलतीफी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



गाड़ी संख्या 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम को और गाड़ी संख्या 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह चलती है। यह गाड़ी बछरावां, रायबरेली, जायस होते हुए गौरीगंज व अमेठी में ठहराव संग प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी तक प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होती है। इस ट्रेन में अभी 10 कोच लगते हैं, जिनमें एक चेयरकार और बाकी सामान्य कोच हैं। सुपरफास्ट बनने के बाद इसमें थर्ड एसी का एक वातानुकूलित कोच बढ़ाया जाएगा।


चेयरकार और थर्ड एसी कोच में सीटों का आरक्षण शुरू हो चुका है। इंटरसिटी एक्सप्रेस का नंबर और श्रेणी बदलने की घोषणा एक महीने पहले वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने कर दी थी। मंगलवार से सुपरफास्ट के रूप में इसका संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन का नया नंबर 24203 एवं 24204 हो गया है। इस परिवर्तन से ट्रेन की लेटलतीफी दूर होने की संभावना जताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें