फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों के कब्जे से अमेठी सहित अन्य जिलों से चुराई गईं आठ बाइकें व दो बाइकों के कटे हुए पार्ट के साथ ही तीन तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



जगदीशपुर पुलिस व स्वाट टीम कई दिनों से बाइक चोरों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात करीब दो बजे मोहब्बतपुर गांव के पास झाड़ियों में वाहन चोर गिरोह के बाइकों के साथ छिपे होने की सूचना मुखबिर ने दी, जो चोरी की बाइक बेचने की जुगत में थे। जिस पर टीम ने घेराबंदी की। मौके पर टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, वहीं एक मौके से भाग गया।


सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान थाना हलियापुर के गांव पिपरी निवासी लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह व सूरज पासी और सुल्तानपुर के थाना क्षेत्र बल्दीराय के गनापुर निवासी रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि के रूप में हुई है। एक अन्य साथी कृपाशंकर अग्रहरि निवासी गनापुर थाना बल्दीराय भाग गया है। बरामद बाइकों को थाने लाकर पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ तो उन्होंने लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अयोध्या जिले के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। गिरोह के सरगना आरोपी लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह पर लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी जिले में 17 केस पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन



सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पकड़े जाने के डर से कुछ बाइकों की नंबर प्लेट, चेचिस नंबर रगड़कर व कुछ पर छेनी मारकर उन्हें बदलकर बेच देते हैं। जो बाइक नहीं बेच पाते, उनके अलग-अलग पार्ट खोलकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें